Advertisement

अंगवाली में संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उतरी पंचायत सचिवालय में 26 नवंबर को भारत के संविधान दिवस मनाया गया। यहां उपस्थित तमाम गणमान्य जनों ने संविधान के अक्षरश:अनुपालन करने का संकल्प लिया।

जानकारी के अनुसार इस मौके पर पंचायत की ओर से विधिवत संविधान दिवस मनाया गया। मुखिया धर्मेंद्र कपरदार के नेतृत्व में पंचायत सचिव रमेश ठाकुर, वार्ड सदस्य शिवकुमार चटर्जी, भोला राज, रोकी कमार सहित महिला ग्रुप की एक दर्जन महिलाओं ने भारतीय संविधान को अक्षुण बनाए रखने, इसकी मर्यादा को बचाए रखने की शपथ ली।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *