Advertisement

सूर्यमल ठाकुर इंटर कॉलेज में मनाया गया स्वामी विवेकानंद जयंती

स्वामीजी ने अपने जीवन का हर क्षण देश के लिए किया समर्पित-रंजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में माराफारी स्थित सूर्यमल ठाकुर इंटर कॉलेज कोराडी में 12 जनवरी को प्राचार्य रौशन रंजन के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती धूम धाम से मनायी गयी।

मौके पर स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य रौशन रंजन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद समाज सुधार के लिए शिक्षा की शक्ति में विश्वास करते थे। चरित्र-निर्माण और मूल्य-आधारित शिक्षा के महत्व पर जोर देते थे।

अपने भाषणों और लेखों के माध्यम से उन्होंने अनगिनत जनों को प्रेरित किया। भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को दुनिया भर में पहुंचाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्राचार्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन का हर क्षण देश व् मानव कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उनका पूरा जीवन हर किसी के लिए एक मिशाल की तरह है। कहा कि हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है, जो स्वामी विवेकानन्द की जयंती का प्रतीक है।

इस अवसर पर प्राचार्य रंजन रोशन के अलावा रंजीत सिंह, विजय गोस्वामी, विकास कुमार, अमरनाथ प्रमाणिक, तृप्ति, प्रिया कुमारी, दिव्यांशी, अंकिता सहित कॉलेज की छात्र-छात्राए मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *