Advertisement

डीएवी गुवा में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

जीवन राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिकता और कर्मठता के लिए सदैव प्रेरित करता है-प्राचार्य

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में स्वामी विवेकानंद जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन सह पुष्प अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षकों के साथ बच्चों ने भावभीनी एवं पुष्प अर्पण के साथ स्वामी विवेकानंद को नमन किया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर वे संपूर्ण राष्ट्र की ओर से सादर नमन करते हैं।

प्राचार्य ने स्वामी विवेकानंद को युवा शक्ति मानते हुए बच्चों को संबोधित कर कहा कि उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिकता और कर्मठता के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। उनके महान विचार और आदर्श देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

प्राचार्य ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था।

इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को स्वामी विवेकानंद की लिखी विचारों को संग्रह करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही साथ बच्चों को स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलकर राष्ट्रहित के लिए सदैव समर्पित रहने के लिए एकजुट किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों में अनंत कुमार उपाध्याय, सत्येंद्र राय, शशि भूषण तिवारी, श्रवण कुमार पांडेय, जय मंगल साव, विकास मिश्रा, विनोद कुमार साहू, दीपा राय, नीलम सहाय, आकांक्षा सिंह, वी लता रानी, अनुसूया मोहंती व अन्य ने बच्चों के साथ कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *