Advertisement

बोकारो के सेक्टर चार सर्कस मैदान में स्वदेशी मेला का शुभारंभ

मेला दो दिलों को जोड़ता है-पूर्व विधायक बिरंची नारायण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर चार स्थित सर्कस मैदान में आयोजित स्वदेशी मेले का उद्घाटन 29 दिसंबर को बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि स्वदेशी मेला केवल खरीद-बिक्री का माध्यम नहीं, बल्कि यह दो दिलों को जोड़ने वाला मंच है, जहां देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपरा और उत्पाद एक साथ देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि इस मेले में देश के अलग-अलग राज्यों से आए कारीगरों द्वारा तैयार उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री की जा रही है, जो खासकर मध्यम वर्ग के लिए किफायती और उपयोगी साबित होता है।

उन्होंने कहा कि मोबाइल और डिजिटल दुनिया में उलझे बच्चों के लिए ऐसे मेले बेहद लाभकारी हैं, क्योंकि इससे उन्हें देश की विविध संस्कृति को नज़दीक से समझने का अवसर मिलता है। पूर्व विधायक ने स्वदेशी मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के आनंद कुमार, अरुण कुमार, बबलू कुमार सहित पूरी टीम को साधुवाद दी और मेले की सराहना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *