प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के चुट्टे पंचायत के दंडरा रहिवासी प्रवासी मजदूर महावीर मुर्मू की कर्नाटक में संदिग्ध मौत हो गई है। परिजनों को जब से फोन के माध्यम से सूचना मिली है पुरे गांव में मातम पसरा है।
घटना के संबंध मे मृतक महावीर मुर्मू के पिता सोनाराम मांझी ने 23 जून को बताया कि उसका पुत्र चार माह पूर्व कर्नाटक के रायचूर में एक निजी कंपनी में काम करने गया था। अब वहां से फोन के माध्यम से उसके संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली है। इसलिए हकीकत की जानकारी लेने व शव को गोमिया वापस लाने के लिए अपने संगे संबंधियों व ग्रामीणों को गोमिया से कर्नाटक भेजा गया हैं। कर्नाटक पहुंचने पर मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
वहीं संबंधित कंपनी ने अभी तक मुआवजा संबंधी कोई बातचीत अथवा संपर्क नहीं किया है। इधर महावीर मुर्मू की आकस्मिक मौत से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे दंडरा गांव में मातम पसरा है। उक्त घटना पर जिप सदस्य विमला देवी, मुखिया रियाज अहमद, पंसस अजय रविदास ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है।
![]()













Leave a Reply