सूर्यनाथ सिंह कोयला मजदूरों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया-विधायक
सूर्यनाथ सिंह हमेशा मजदूर मसीहा के रूप में याद किए जाएंगे-पूर्व सांसद
सूर्यनाथ बाबू ने सदा श्रमिक हित के लिए कार्य किया-रंजय सिन्हा
बेरमो की समावेशी परंपरा बहुत कम जगह देखने को मिलती है-चितरंजन
प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। प्रसिद्ध मजदूर नेता सूर्यनाथ सिंह की 11वीं पुण्यतिथि बोकारो जिला के हद में महिला मंडल करगली में 28 अक्टूबर को श्रमिक कल्याण और एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता मधुसूदन सिंह और संचालन भाजपा नेता भाई प्रमोद सिंह ने किया।
पुण्यतिथि कार्यक्रम में बेरमो विधायक, गिरिडीह के पूर्व सांसद, सीसीएल के ढोरी जीएम, बीएंडके जीएम सहित विभिन्न राजनीतिक दलों, श्रमिक संगठनों के नेता, गण्यमान्य जन और दर्जनों अधिकारीगण शामिल हुए और दिवंगत मजदूर नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनुप सिंह) ने कहा कि बेरमो कोयलांचल में श्रमिक नेता सूर्यनाथ सिंह कोयला मजदूरों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
उन्होंने संघर्षों की बदौलत अपनी पहचान बनाई थी। सूर्यनाथ बाबू ने बाहरी-भीतरी, जात-पात की राजनीति कभी नहीं किया। उनके जीवन से मजदूरों के लिए त्याग, समर्पण एवं जन सेवा सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बेरमो को एकसूत्र में बांधकर रखने में दिवंगत पंडित बिन्देश्वरी दुबे, स्व. रामदास सिंह, दिवंगत कृष्ण मुरारी पांडेय, दिवंगत रामाधार सिंह, उनके पिता स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह, दिवंगत सुर्यनाथ सिंह आदि का अहम योगदान रहा है।
हम सब को उनके प्रयासों को कायम रखने की जरूरत है। कहा कि वर्ष 2014 में जहां कोयला मजदूरों की संख्या ढाई लाख था वहां आज यह 1.35 लाख रह गया है। यह चिंतनीय और श्रमिक संगठनों के लिए विचारणीय है। अब भी नहीं सुधरे और एकमत होकर इसपर विचार नहीं किया गया तो आनेवाले समय में यूनियन हाशिये पर होगा। ऐसे में सुर्यनाथ बाबू जैसे श्रमिक नेताओं के संघर्षो को याद कर कार्य करने की जरूरत है।
गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि सूर्यनाथ सिंह हमेशा मजदूर मसीहा के रूप में याद किए जाएंगे। उनके उसूल और विचारों को स्मरण करने की जरूरत है। ढोरी जीएम रंजय सिन्हा ने कहा कि आज कोयला मजदूरों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। सूर्यनाथ सिंह ने अपने जीवन काल मजदूर और गरीबों की आवाज को बुलंद किया। उनके द्वारा समाज और मजदूर हित के लिए गए कार्यों को भूलाया नहीं जा सकता है।
बीएंडके जीएम चितरंजन कुमार ने कहा कि सूर्यनाथ बाबू सदा श्रमिक हित के लिए तत्पर रहते थे। उन्होंने कहा कि बेरमो की जो समावेशी परंपरा है वह बहुत कम जगह देखने को मिलती है। श्रमिक नेता जयनारायण महतो, झामुमो नेता हीरालाल मांझी, भाजपा नेता लक्ष्मण नायक, एटक नेता आफताब आलाम ने कहा कि स्वर्गीय सूर्यनाथ सिंह से हमसभी को बहुत कुछ सीखने का मौका मिला था।
हमेशा उनकी कमी खलेगी। कहा कि श्रमिक हित की रक्षा के लिए वे जीवन पर्यंत संघर्षरत रहे। कहा कि स्वर्गीय सिंह ऐसे नेता थे जो मजदूरों की हित से कभी समझौता नहीं किया। कहा कि सूर्यनाथ बाबू ऐसे श्रमिक नेता थे जिनकी कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं था। इस अवसर पर पीओ रंजीत सिंह, राजीव कुमार सिंह, वी.एन.पांडेय, बीएंडके क्षेत्र के एएफएम जी. चौबे, ढोरी क्षेत्र के जीएम विद्युत एवं यांत्रिक गौतम मोहंती कहा कि सूर्यनाथ सिंह से यूनियन नेताओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है।
कहा कि आज समाज में जो समरसता देखने को मिल रही है, वह इन जैसे नेताओं की देन है। सूर्यनाथ बाबू के विचारों को हम सब मिलकर आगे ले जाए। कहा गया कि अपने लिए सभी जीवन जीते हैं, जो दूसरों के लिए जीवन जीते हैं उन्हीं को हमेशा याद किया जाता है। आर. उनेश, डॉ शंकुतला कुमार तथा डॉ उषा सिंह ने कहा कि स्वर्गीय सिंह ईमानदार नेता के रूप में जाने जाते थे।
इस अवसर पर फुसरो के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर सुरेंद्र सिंह के टीम द्वारा यहां नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। जहां सैकड़ो उपस्थित जनों ने अपना ब्लड शुगर तथा रक्तचाप की जांच करायी। मौके पर स्थानीय गायक जयप्रकाश चौहान, चाँदी पाठक, केदार सिंह के टीम ने दर्जनो भजन प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन रामनरेश दुबे ने किया।
मौके पर श्रद्धांजलि देने वाले में एसओएक्स मनोज कुमार, भू राजस्व पदाधिकारी शंकर झा, सेल आफिसर विवेक कुमार, कार्मिक प्रबंधक सीताराम यूके, सुरेश सिंह, इंटक नेता श्यामल सरकार, हरेंद्र सिंह, विरेन्द्र सिंह, सुबोध सिंह पवार, भाजपा नेता विनय सिंह, आशुतोष सिंह, प्रकाश सिंह, अर्चना सिंह, भीम महतो, दिनेश सिंह, ब्रिजबिहारी पांडेय, जितेंद्र दूबे, झामुमो के भोलू खान, महताब खान, दिपक महतो, भीम महतो, श्रमिक नेता जवाहर लाल यादव, चिंतामणि महतो, बैजनाथ महतो, जयनाथ मेहता, पंकज महतो, केदार सिंह, गणेश मल्लाह, जयराम सिंह, महफूज आलाम, सूरज महतो,आदि।
मुरारी सिंह, साधु बाउरी, रईस आलम, बबलू, अभिषेक सिंह, अनिल गुप्ता, महेन्द्र चौधरी, वीरू हांड़ी, शिवपूजन चौहान, श्रीकांत सिंह, बैजनाथ सिंह, दिनेश यादव, रमेश स्वर्णकार, कृष्ण कुमार चांडक, कृष्ण कुमार, उत्तम सिंह, परवेज अख्तर, महारुद्र नारायण सिंह, कैलाश महतो, विनोद सिंह, वैभव चौरसिया, रोहित मित्तल, सुमित बंशल, छित्तरमल बंसल, भोला दिगार सैकड़ो गणमान्य शामिल हुए। पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन दिवंगत सिंह के पत्रकार पुत्र नंद कुमार सिंह उर्फ नंदलाल एवं व्यवसायी पुत्र अभय कुमार सिंह के प्रयासों से सफलतापूर्वक संभव हो पाया।
![]()













Leave a Reply