Advertisement

कोयला चोरों के विरुद्ध चलाया गया औचक छापेमारी अभियान

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र में 14 मई को कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी में चार टन कोयला बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार के निर्देशानुसार 14 मई को प्रातः लगभग 7:30 बजे क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कथारा ओपी पुलिस दल, क्षेत्रीय गश्ति दल एवं कथारा कोलियरी गश्ति दल द्वारा कथारा कोलियरी स्थित तीन नंबर ऊपर क्वारी, झिरकी बस्ती यादव टोला के समीप कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापेमारी अभियान चलाया गया।

उक्त छापेमारी अभियान में लगभग 4 टन कोयला जब्त कर कथारा ओपी में रखा गया है। उक्त छापेमारी में क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी, कथारा ओपी प्रभारी, ओपी के सहायक अवर निरीक्षक सहित क्षेत्रीय सुरक्षा गस्ती दल तथा कथारा कोलियरी गस्ती दल शामिल था।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *