Advertisement

अनुमंडल पदाधिकारी व् अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा तेनु जेल का औचक निरीक्षण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित जेल (उपकारा) में 13 मार्च की सुबह बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के संयुक्त नेतृत्व में औचक निरीक्षण और छापामारी की गई।

जानकारी के अनुसार छापेमारी दल में बोकारो थर्मल थाना प्रभारी एवं पुलिस इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह, तेनुघाट ओपी प्रभारी अजीत कुमार, गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता, पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा, आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो, तेनुघाट जेल के जेलर नीरज कुमार, विजय सिंह, इश्तियाक अंसारी सहित कई पुलिस अधिकारी, दर्जनों पुलिस के जवान शामिल थे।

छापामारी के बाद अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि उपायुक्त एवं एसपी बोकारो के निर्देशानुसार तेनुघाट उपकारा में औचक निरीक्षण कर छापामारी की गई। जिसमें किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। बताया गया कि यह रूटीन जांच है। होली, ईद, रामनवमी को देखते हुए इस तरह की छापेमारी रूटीन में शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *