धीरज शर्मा/बिष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में बनासो पंचायत के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों निकलने वाले जहरीले सांप को नहीं मार कर रक्षा के लिए ग्रामीण रहिवासी पर्यावरण वन रक्षा समिति बनासो के उपाध्यक्ष सुरेश राम को फोन कर जानकारी दे रहे हैं। राम सूचना के बाद उक्त स्थल पहुंचकर सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दे रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 सितंबर को वनासो के ग्रामीण इलाके में सांप होने की सूचना ग्रामीणों द्वारा राम को फोन के माध्यम से दी गयी। इस मामले की जानकारी मिलते ही बिना देरी किए सुरेश राम उक्त स्थल पर जाकर बोरे में भरकर रातों रात जंगल में छोड़ दिए।
बता दे कि, सुरेश राम अब तक सैकड़ों सांप इस तरह पकड़ कर बनासो एवं नागी और चानो तीनों पंचायत से पकड़कर बोरो
में छोड़ा है। जिसके कारण अब ग्रामीण रहिवासी सुरेश राम को सांप के मित्र के नाम से जानने लगे हैं। मौके पर सुरेश ने बताया कि वे वन क्षेत्र से जुड़े कार्य को वर्ष 2009 से करते आ रहे हैं।

उनकी धर्मपत्नी मंजू देवी वर्ष 2012 से पर्यावरण वनरक्षा समिति बनासो एवं चानो स्वयं सहयोग के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि बीते 7 सितंबर को उनकी पत्नी द्वारा पर्यावरण मेला में फल दार सहित कई तरह का पेड़ पौधा 250 से 300 वितरण की है। यह प्रेरणा पूर्व वनपाल स्वर्गीय भरत तिवारी से unhev मिली है।
उन्होंने बताया कि मै अपनी जान की सुरक्षा के लिए सांप पकड़ने वाला औजार एवं लाइट और प्रशिक्षण के साथ यह काम करना चाहता हूं, क्योंकि मुझे भी अपनी जान प्यारी हैं। ऐसे में कही कोई अनहोनी ना हो जाए। जानकारी का अभाव में तो मैं आप सभी से सहयोग का अपेक्षा रखता हूं।
उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारे पर्यावरण और धरती से जीव जंतु लुप्त हो रहे हैं इसलिए हम सभी को उन्हें संरक्षण देना कर्तव्य बनता है। जिस तरह हम मानव को जीने और रहने का हक है, उसी तरह सभी वन जीव जंतु को सुरक्षा देने का जरूरत बनता है। हम सब इस को सुरक्षा देने के लिए सांपों को मारे नहीं, जंगलो में छोड़ दे। नहीं तो मुझे सूचना दें।
मौके पर स्थानीय रहिवासी अरविंद कुमार महतो, मनोज कुमार दास, रामचंद्र महतो, प्रवेश सिंह, अमर इंडिया, अमोल इंडिया, राजेश सिंह, विकास सिंह इत्यादि ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply