Advertisement

रजवार समाज कल्याण युवा संगठन केंद्रीय अध्यक्ष पद पर अंगवाली के सुरेश चयनित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। रजवार समाज कल्याण युवा संगठन की एक बैठक बीते 21 जनवरी को देर रात बोकारो जिला के हद चंदनकियारी में आयोजित किया गया। अध्यक्षता सुरेश रजवार एवं संचालन मनोज रजवार ने किया।

बैठक में रजवार समाज में व्याप्त अशिक्षा सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए इसके निदान पर बल दिया गया। साथ ही समाज की केंद्रीय कमिटी का भी विस्तार किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से केंद्रीय अध्यक्ष पद पर पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधेकृष्ण रजवार के पुत्र सुरेश रजवार को चयनित किया गया।

बैठक में उपाध्यक्ष पद पर मनोज रजवार व टिंकू रजवार, सचिव रमेश रजवार, कोषाध्यक्ष नरेश रजवार, उप कोषाध्यक्ष बलराम रजवार, सलाहकार बतौर डॉ कानू रजवार तथा गौतम रजवार को चुना गया।

मौके पर रामप्रसाद रजवार, (बलियापुर), शांतिराम रजवार, पगारबाद (सलाहकार) सहित निताई रजवार, धनंजय रजवार, उज्वल रजवार, सुनील रजवार, गणेश कपरदार, विजय कपरदार, विक्की रजवार, आनंद रजवार, दीपक, कार्तिक, विकास, शरत आदि दर्जनों समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *