Advertisement

गबन के खिलाफ पांडे पोखर पर 7 दिसंबर को माले करेगी प्रदर्शन-सुरेन्द्र


एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर(बिहार)। पोखर उड़ाही के नाम पर मुखिया द्वारा नौ लाख सरकारी राशी गबन करने के खिलाफ भाकपा माले आगामी 7 दिसंबर को समस्तीपुर जिला (Samastipur district) के हद में ताजपुर (Tajpur) पांडे पोखर पर प्रदर्शन करेगी। उक्त जानकारी भाकपा माले ताजपुर प्रखंड (Tajpur block) सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने 6 दिसंबर को दी।
माले नेता सिंह ने कहा कि ताजपुर पंचायत के वार्ड-5 रामदयाल चौक स्थित पांडे पोखर उड़ाही के नाम पर मुखिया द्वारा 9 लाख रूपये अवैध निकासी की जांच कर एफआईआर करने की मांग को लेकर आहूत पोखर पर प्रदर्शन को बड़ी भागीदारी दिलाकर सफल बनाने को लेकर बीते 5 दिसंबर को उनके आलावा माले नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, मनोज सिंह, रतन सिंह, बंदना सिंह, संजय शर्मा, बासुदेव राय आदि ने पंचायत के विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर बड़ी भागीदारी से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील पंचायतवासी से की।
मौके पर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पांडे पोखर जलमग्न है। बाबजूद इसके मुखिया जवाहर साह स्थानीय अधिकारी एवं कर्मियों को मिलाकर नवंबर में पानी भरा पोखरा का फर्जी उड़ाही दिखाकर करीब 9 लाख रूपये का अवैध निकासी कर लिये है। ऐसे में विकास योजनाओं में लूट-भ्रष्टाचार रोकने की जिम्मेवारी के तहत माले संघर्ष कर रही है। प्रशासन दोषियों पर एफआईआर दर्ज करें। उन्होंने आमजनों से आगामी 7 दिसंबर को 11 बजे से पांडे पोखर पर प्रदर्शन में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। माले नेता ने अन्य संगठन एवं दलों से इस आंदोलन में भाग लेकर भ्रष्टाचार मुक्त ताजपुर के लिए नजीर पेश करने की अपील की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *