बढ़ते हत्या-अपराध के जिम्मेवार थानाध्यक्ष को निलंबित करे पुलिस अधीक्षक-माले
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में सरायरंजन थाना क्षेत्र के राजद नगर अध्यक्ष राजू सिंह के 35 वर्षीय पुत्र संजीव सिंह हत्याकांड की भाकपा माले ने निंदा कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की हैं।
भाकपा माले समस्तीपुर जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने उक्त हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने एवं बढ़ते हत्या-अपराध पर रोक लगाने की मांग की है।
उन्होंने 31 अगस्त को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि यह घटना काफी दु:खद है। हम दु:ख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि भाकपा माले इस घटना की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से घटना की उच्च स्तरीय जांच कर हत्याकांड में शामिल तमाम आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने, बढ़ते हत्या-अपराध के जिम्मेवार थानाध्यक्ष को तुरंत निलंबित करने एवं पीड़ित परिवार को 10 लाख रूपए मुआवजा देने की मांग करती है।
![]()













Leave a Reply