Advertisement

बिहार का विकास के लिए बदलाव को आतुर बिहार के मतदाता-सुरेंद्र प्रसाद सिंह

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बिहार में हर घर नौकरी, नि: शुल्क बिजली, 5 सौ रूपए में गैस सिलिंडर, महिलाओं के खाते में 25 सौ रुपए भेजने एवं बिहार का विकास से जुड़े महागठबंधन के घोषणा पत्र को बिहार की जनता ने व्यापक समर्थन देते हुए बदलाव को आतुर हैं।

उक्त बातें भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बीते 4 नवंबर की शाम समस्तीपुर एवं मोरवा विधानसभा क्षेत्र के सीमा पर चकहैदर में जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के हर घर नौकरी, दो सौ यूनिट नि: शुल्क बिजली, महिलाओं के खाते में 25 सौ रुपए प्रति माह, 5 सौ रूपए में रसोई गैस सिलिंडर, खेतों के सिंचाई, कमाई, दवाई, कार्रवाई आदि वादा मतदाता के लिए लिए लोक-लुभावन साबित हो रहा है। मतदाता पूरी तौर पर बदलाव के मूड में हैं।

उन्होंने मतदाताओं से मोरवा से महागठबंधन के राजद उम्मीदवार रणविजय साहू एवं समस्तीपुर से अख्तरूल इस्लाम शाहीन समेत समस्तीपुर के दसों विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन उम्मीदवार को भारी मतों से जीताने की अपील की। मौके पर भाकपा माले ताजपुर प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, संजीव राय, राजद के संजीव कुमार आदि मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *