Advertisement

समूह के सभी महिलाओं का क़र्ज़ माफ हो-सुरेंद्र प्रसाद सिंह

नुक्कड़ सभा कर 2 मार्च को पटना महाजुटान रैली में भाग लेने का किया गया आह्वान

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। आगामी 2 मार्च को भाकपा माले द्वारा पटना के गांधी मैदान में आयोजित बदलो बिहार महाजुटान रैली को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने को लेकर भाकपा माले द्वारा लगातार नुक्कड़ सभा कर रहिवासियोंबके बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 28 फरवरी को समस्तीपुर जिला के हद में ताजल प्रखंड क्षेत्र के भेरोखरा, आधारपुर आदि क्षेत्रों में नुक्कड़ सभा आयोजित कर रहिवासियों से अपने हक-अधिकारों को लेकर बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की गई।

सभा की अध्यक्षता मो. एजाज एवं संचालन प्रभात रंजन गुप्ता ने किया। इस अवसर पर आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, प्रमोद साह, अंतोष कुमार आदि ने सभा को संबोधित किया।

बतौर मुख्य वक्ता सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बिहार में वृद्धावस्था, मोसमाती एवं दिव्यांग पेंशन 3 हजार रूपए करने, राशन के चावल-गेहूं के साथ दाल, तेल, चीनी आदि देने, स्कीम वर्कर्स को राज्य कर्मी का दर्जा देने, रसोई गैस की कीमत 5 सौ रूपये करने, सभी गरीबों को 72 हजार रुपए से कम का आय प्रमाण-पत्र बनाने एवं मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना का 2-2 लाख रूपये देने, आदि।

दिल्ली-झारखंड के तर्ज पर महिलाओं के खाता में 3-3 हजार रूपये देने, भूमिहीनों को वासभूमि एवं आवास देने, खाली पदों पर बहाली करने, प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने समेत अन्य मांगों को लेकर आगामी 2 मार्च को पटना के गांधी मैदान में भाकपा-माले के बदलो बिहार महाजुटान रैली को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने की अपील ताजपुर वासियों से की।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में भाकपा-माले प्रखंड कमिटी सदस्य मो. एजाज ने समूह से जुड़े सभी महिलाओं का क़र्ज़ माफ करने की मांग की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *