एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। जिला मुख्यालय समस्तीपुर के विवेक विहार मुहल्ला में जर्जर सड़क व् सड़क पर नाला का गड्ढा से परेशान रहिवासियों की शिकायत के बाद आंदोलन की घोषणा के मद्देनजर विभाग रेस हो गया और युद्ध स्तर पर हो रहे कार्य के बाद 2 सितंबर के आंदोलन को टाल दिया गया है।
जानकारी के अनुसार विवेक विहार मुहल्ला से जल निकासी हेतु नगर निगम के अधिकारियों द्वारा तीन टीम से स्लैब कटिंग, नाला उड़ाही, स्लैब निर्माण कार्य पुनः युद्धस्तर पर शुरू कराये जाने एवं 15 दिनों के अंदर कार्य पूरा करने के सार्वजनिक आश्वासन के बाद आहुत नगर निगम कार्यालय घेराव कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा विवेक विहार मुहल्ला विकास समिति सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की।

मौके पर सिंह ने कहा कि नगर निगम के सीटी मैनेजर, हेल्थ मैनेजर, ठेकेदार आदि मुहल्ला में पहुंचकर सड़क, नाला, जल जमाव, स्लैब आदि का निरिक्षण किया। स्थानीय रहिवासियों से बातचीत की। उनकी समस्या से अवगत होकर निदान करने की दिशा में कार्य शुरू कराया।
इसके बाद आंदोलन स्थगित करने का आग्रह किया गया, जिसे मुहल्ला वासियों ने स्वीकार करते हुए नगर निगम घेराव आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा की। मौके पर प्रवीण कुमार, डॉ जयशंकर झा, सुभाष चन्द्र मिश्र, पवन कुमार, सोनू कुमार, बंदना सिंह, दीलीप साह, रंजीत झा, दीनबंधु प्रसाद आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply