Advertisement

पीएम आवास योजना में घूसखोरी चरम पर, धौंस-धमकी का पीड़ित कर रहे शिकायत-सुरेंद्र

मैनेज के नाम पर वसूली की जांच कर कारवाई हो अन्यथा आंदोलन-माले

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बीते दिनों समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के दो आवास सहायकों पर कार्रवाई के बावजूद प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना में घूसखोरी चरम पर है। सूची बनाने से लेकर पहली, दूसरी एवं तीसरी किस्त की राशि भुगतान में लाभुकों से अलग-अलग वसूली की जाती है। साथ में भुगतान बंद कराने के नाम पर लाभुकों को चुप रहने का नसीहत दिया जाता है।

ताजपुर की संघर्षशील धरती पर तमाम धौंस-धमकी को धत्ता बताते हुए शिकायत कर्ता आगे आ रहे हैं। उक्त बातें भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 9 अप्रैल को कही। उन्होंने ताजपुर प्रखंड के हद में रजबा पंचायत का हवाला देते हुए बताया कि कुबौली रहिवासी रामप्रीत सिंह के पुत्र रामनाथ कुमार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर पहला किस्त की राशि 40 हजार रूपए भुगतान के एवज में 7 हजार रूपए की राशि राजीव कुमार द्वारा मांगने का आरोप लगाया है। घुस की राशि नहीं देने पर दूसरा किस्त का भुगतान रोक देने का धमकी दिया जा रहा है।

माले नेता सिंह ने बताया कि वसूली के ऐसे मामले अन्य पंचायतों से भी आ रहा है। कई जगह से तो बीडीओ एवं कार्यालय मैनेज के नाम पर वसूली किया जा रहा है, जो जांच का विषय है। भाकपा माले नेता ने विभिन्न पंचायतों में आवास सहायकों, दलालों द्वारा वसूली की गहनता से जांच करने, वसूली के आरोपियों पर कार्रवाई करने अन्यथा उन्होंने आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने की चेतावनी दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *