Advertisement

एक्सग्रेशिया की मांग को लेकर सप्लाई मजदूरों ने थर्मल प्लांट में किया प्रदर्शन

राजेश कुमार/बोकारो थार्मल (बोकारो)। एक्सग्रेशिया भुगतान की मांग को लेकर सप्लाई मज़दूरों ने 8 नवंबर को संयुक्त मोर्चा के बैनर तले टेक्निकल बिल्डिंग परियोजना प्रधान कार्यालय के समक्ष दो घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद परियोजना प्रधान कार्यालय में बैठक में बैठक किया गया।

जानकारी के अनुसार संयुक्त मोर्चा प्रतिनिधियों ने प्रबंधन से दिवाली से पूर्व हर हाल में एक्सग्रेशिया भुगतान कराने की मांग की। कहा गया कि मुख्यालय बीस-इक्कीस दिन पहले ही सप्लाई मज़दूरों के लिए अठारह हज़ार रूपए एक्सग्रेशिया भुगतान करने का ऑर्डर भेजा है। बावजूद इसके स्थानीय प्रबंघन की ढुलमूल नीतियों के कारण पिछले तीन वर्षो से दुर्गा पूजा के पूर्व मज़दूरों को एक्सग्रेशिया भुगतान नहीं किया जा रहा है।

इस अवसर पर आंदोलनकारी के सी कंस्ट्रक्शन के रत्नेश शर्मा और सुरेश यादव द्वारा मज़दूरों को वेतन भुगतान नहीं किये जाने का मामला वार्ता में उठाया गया। परियोजना प्रधान ने उप महाप्रबंधक को शीघ्र एक्सग्रेशिया और मज़दूरों का वेतन भुगतान कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

वार्ता में प्रबंधन की ओर से वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान आनंद मोहन प्रसाद, वरीय महाप्रबंधक एस एन प्रसाद, वरीय महाप्रबंधक सुप्रीयो भटाचर्या, उप महाप्रबंधक प्रशासन बी. जी. होल्कर, संयुक्त मोर्चा प्रतिनिधियों में ब्रज किशोर सिंह, नवीन कुमार पाठक, संजय मिश्र, रघुवर सिँह, अशीम कुमार तिवारी, अमरजीत सिंह, रामचंद्र महतो शामिल थे।

जबकि प्रदर्शन में उपरोक्त संयुक्त मोर्चा नेताओं के अलावा अमरनाथ सिंह, संजय कुमार साव, विजय कुमार सिंह, सुजीत राय, आर. एस. सिंह, अलीमुद्दीन, अरुण सिंह, मुंशी प्रसाद, खिरोधर राम, जानकी महतो, बिनोद पटवा, नागेंद्र सिंह, श्याम लाल महतो, मंगर महतो, बासुदेव दास, बिनोद सिन्हा सहित कई आंदोलनकारी शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *