Advertisement

स्मार्ट मीटर के विरोध में सप्लाई मजदूरों ने प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन कर सौंपा मांग पत्र

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में डीवीसी सप्लाई मजदूर तथा वार्षिक रख रखाव में कार्यरत ठेका मजदूरों ने संयुक्त रूप से 14 अक्टूबर को डीवीसी बोकारो थर्मल के प्रशासनिक भवन का घेराव किया। इस दौरान प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। तत्पश्चात यूनियन के नेता ब्रजकिशोर सिंह, गणेश राम, नवीन पाठक तथा यदुवीर सिंह ने उप महाप्रबंधक प्रशासनिक काली चरण शर्मा से इस मुद्दे पर वार्ता की।

वार्ता में कहा गया कि अगर इस समस्या का समाधान जल्द नहीं निकलता है तो आगामी 30 अक्टूबर से टूल डाउन आंदोलन किया जाएगा। मौके पर बड़ी संख्या में ठेका व् सप्लाई मजदूर उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *