यौन उत्पीड़न मामलों को ले एसपी ने नोडल पदाधिकारी को किया नियुक्त
एस.पी.सक्सेना/देवघर(झारखंड)(Jharkhand)। देवघर के पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा द्वारा 21 अक्टूबर को जानकारी दी गयी कि महिलाओं व किशोरियों की सुविधा हेतु महिला हेल्पलाईन नंबर 8210907273 जारी किया गया है। इस नंबर पर काॅल आते हीं पीसीआर शिकायतकर्ता पीड़ित महिला के पास पहुँचकर यथा संभव उनकी समस्या का समाधान करेगा।
वर्तमान में छेड़खानी करना, सोशली मीडिया पर अश्लील फोटो भेजकर तंग करना, स्कूल आने-जाने पर फब्ती कसना, प्रतिकूल टिप्पणी करना, अनावश्यक रूप से लड़कों द्वार घूरना, पीछा करना (सेक्सुअली हैरास्मेंट) के मामलों को लेकर पुलिस अवर निरीक्षक रूबी एडबिना मिंज, महिला थाना, मधुपुर को देवघर जिला का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। ऐसे में निर्भीक होकर दिये गये नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं। यथासंभव गोपनीयता बरकरार रखी जायेगी।
प्रहरी संवाददाता/
![]()












Leave a Reply