Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने किया सेक्टर-6 थाना का निरीक्षण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के पुलिस अधीक्षक एसपी हरविंदर सिंह ने 18 फरवरी को बोकारो के सेक्टर-6 थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (नगर), थाना प्रभारी सेक्टर-6 एवं अन्य पुलिस पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक सिंह ने थाना के विभिन्न अभिलेखों, लंबित कांडों, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार एवं कार्यालय व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, विधि-व्यवस्था संधारण एवं आम जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेख संधारण एवं अनुसंधान की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए पदाधिकारियों को कर्तव्य निष्ठा एवं सजगता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *