प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक ने बीते 7 दिसंबर को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आरजेडी पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू को आरजेडी संसदीय बोर्ड झारखंड का विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है।
उक्त सराहनीय निर्णय लेने के लिए संसदीय बोर्ड झारखंड के अध्यक्ष सह आरजेडी विधायक दल सुरेश पासवान एवं आरजेडी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव को धन्यवाद एवं सुनील साहू को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। साहु को बधाई एवं शुभकामना देने वालों में मुख्य रूप से आरजेडी पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेशआदि।
उपाध्यक्ष राजु रंजन प्रसाद, प्रधान महासचिव संजय स्नेही, प्रदेश महासचिव भागवत साह, प्रदेश सचिव अनिल कुमार यादव एवं प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक, रांची जिलाध्यक्ष हीरालाल साहू , सरयु राणा (चतरा) , राम भजन गुप्ता (गढ़वा), कुंज बिहारी साव (हजारीबाग), शशिकांत ठाकुर (चाईबासा), बलराम प्रसाद साहू (लातेहार), सत्येन्द्र कुमार शर्मा (धनबाद), रवि कुमार गुप्ता (बोकारो, सुनील कुशवाहा (रामगढ़) इत्यादि शामिल है।
![]()













Leave a Reply