Advertisement

नीतीश के नेतृत्व में बिहार में फिर बनेगी एनडीए की सरकार-सुमित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बिहार प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह 3 मई को बोकारो जिला के हद में फुसरो पहुंचे।

मंत्री सिंह का मामा घर फुसरो में है। मंत्री ने अपने मामा फुसरो के उद्योगपति जयप्रकाश सिंह उर्फ लाल बाबू सिंह के आवास मे पत्रकारों से एक भेंट में कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगी और नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के कार्यकाल में राज्य में समानता, महिलाओं को आरक्षण, शिक्षा, आवास और सामाजिक सुधार के कई कार्यक्रम शुरू किए गए, जिससे बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयां प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर उद्योगपति जय प्रकाश सिंह, निमाई सिंह चौहान, भरत सिंह, बिनोद कुमार सिंह, शत्रुधन सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *