Advertisement

सुकन्या केयर ने स्वस्थ नारी, स्वस्थ भारत के तहत चलाया अभियान

प्रहरी संवाददाता/गिरिडीह। सुकन्या केयर की ओर से स्वस्थ नारी, स्वस्थ भारत मुहिम के तहत लंगटा बाबा प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय मिर्जागंज की छात्राओं के बीच मासिक धर्म को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

चर्चा के दौरान सुकन्या केयर की सोनी गुप्ता ने छात्राओं को मासिक धर्म, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की महिलाओं में होनेवाली बीमारी, बच्चेदानी में होने वाले कैंसर के बचाव एवं रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि एक अनुमान के अनुसार सिर्फ भारत में 40 लाख महिलाएं प्लास्टिक रैपर युक्त सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करती हैं, जो बहुत खतरनाक है। इससे बहुत तरह की बीमारियां महिलाओं को होती है।

सुकन्या केयर ने इस तरह की समस्याओं को देखते हुए एक सेनेटरी पैड पर्यावरण और महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर बनाया है। प्लास्टिक की जगह कागज का इस्तेमाल किया गया है। यह पैड कई तरह की बीमारियों को भी ठीक करता है। इसी पैड का इस्तेमाल करना चाहिए। फ़ोटो : मासिक धर्म के साथ सुकन्या केयर की जानकारी देती सोनी गुप्ता।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *