ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में 15 मई को अचानक आए तेज आंधी और बारिश ने क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार तेनुघाट स्थित व्यवहार न्यायालय भवन के पास, अधिवक्ता संघ परिसर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय के समीप मुख्य मार्ग पर कई पेड़ की मोटी डाली टूटकर गिर गई। इससे एक घर की छत और इंटर कालेज जाने वाले सड़क मार्ग के पास में खड़ी चार पहिया वाहन क्रमांक-JH09AY/6738 क्षतिग्रस्त हो गया है।
तेनुघाट में अचानक आये आंधी व् बारिश से बिजली के तार भी टूट गए, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई है। बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पोल और तार को ठीक करने में जुटी है, लेकिन समाचार प्रेषण तक बिजली बहाल नहीं हो सकी है।

इस संबंध में स्थानीय कॉलोनीवासियों का कहना है कि वर्षों से बिजली की लाइनें जर्जर अवस्था में हैं और कई बार विभाग को तार बदलने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रहिवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी कान में तेल डालकर सोए हुए हैं, जिसके कारण आंधी या बारिश में ही तेनुघाट क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है। क्षेत्रवासियों ने बिजली व्यवस्था की जल्द मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग की है।
![]()













Leave a Reply