Advertisement

बोकारो के युवा अधिवक्ता नील रतन सिंह का आकस्मिक निधन

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ रहिवासी अधिवक्ता नील रतन सिंह उर्फ दिलीप सिंह का 7 जनवरी को निधन हो गया। वे 50 वर्ष के थे।

जानकारी के अनुसार जैनामोड़ रहिवासी स्व. गणेश सिंह के अधिवक्ता पुत्र नील रतन सिंह का दाह संस्कार स्थानीय खाजों नदी के तट पर कर दिया गया। इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स द्वारा अधिवक्ता सिंह के आकस्मिक निधन पर बोकारो सिविल कोर्ट परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया।

शोक सभा में इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल कौंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने कहा कि स्व. नील रतन सिंह के सम्मान में आज सभी अधिवक्ता अपने आप को न्यायीक कार्य से अलग रखा है। गिरि ने कहा कि स्व. सिंह कैंसर रोग से ग्रसित थे। वे बोकारो कोर्ट में वर्ष 2000 से वकालत कर रहे थे। वे अपने पीछे दो पुत्र एवं पत्नी छोड़ गए है।

शोक सभा में अधिवक्ता रंजन कुमार मिश्रा, फटीक चंद्र सिंह, संजय कुमार प्रसाद, अतुल कुमार, गोविंद राम, जे. पी. झा, नीतीश नंदी, राजेश कुमार, अंकित ओझा, प्रेरणा पांडेय, जितेंद्र कुमार, अंजनी चौधरी, विजय कुमार, ओम प्रकाश लाल, चंदन कुमार, कृष्ण देव प्रसाद, विकास कुमार, राजश्री, दीपिका सिंह, संजीत कुमार सिंह, सुमन वर्मा, विकास प्रजापति, मो. हसनैन आलम, वंशिका सहाय, दीप्ति सिंह, रीना कुमारी, अरूप चक्रवर्ती, इंद्रनील चटर्जी, सुभाष चक्रवर्ती, संदीप कुमार सिंह, संजीत महतो आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *