Advertisement

स्कूल से लौटने के बाद आठ वर्षीय बच्चे की अचानक मौत

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। स्कूल से लौटने के बाद आठ वर्षीय बच्चा शिवम यादव की हालत अचानक बिगड़ गया। अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में तुलबुल पंचायत के बिरसा रहिवासी मनोज यादव का 8 वर्षीय पुत्र शिवम यादव गुरुकुल स्कूल से 31 जुलाई की दोपहर लगभग 1 बजे अपने घर लौट गया। खाना खाने के बाद अपने घर से कुछ दूरी पर वह खेलने के लिए निकल गया। कुछ देर बाद जब शिवम घर लौटा तो कहा कि उसे ठीक नहीं लग रहा है।

इसके बाद वह अचानक बेहोश होकर गिर गया। आनन फानन में परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमियां लेकर गये। बताया जाता है कि स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत शिवम को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मौखिक रूप से कहा कि बच्चे के शरीर में किसी तरह का चोट आदि का कोई निशान नहीं पाया गया। पोस्टमार्टम होने के बाद ही मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा।

वही शिवम के चाचा सुनिल यादव ने कहा कि खेल कर आने के बाद कहा कि ठीक नहीं लग रहा और बेहोश होकर गिर पड़ा। हॉस्पिटल लाने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृत्यु के कारणो का कोई अंदाजा नहीं लग सकता। वही इस घटना से उसके माता-पिता एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद गोमियां थाना पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू कर दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *