Advertisement

मक्का के पौधे में मिट्टी डाल रही महिला की अचानक मौत

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। अपने घर के बाड़ी (बगान) में लगे मक्का के पौधे में मिट्टी डाल रही महिला की अचानक मौत हो गयी। घटना गोमियां प्रखंड के हद में बांध पंचायत के महली बांध की बतायी जा रही है। मृतका अपने पीछे चार पुत्री एवं एक पुत्र छोड़ गयी है।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में बांध पंचायत के महली बांध रहिवासी छोटेलाल रजवार की पत्नी दासो देवी बीते 26 जुलाई की शाम लगभग 4 बजे अपने घर की बाड़ी में मकई के पौधे में मिट्टी डाल रही थी, तभी अचानक वह मूर्छित होकर गिर पड़ी। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए उसे फुसरो लेकर गये। जहां से उसे डॉक्टर ने बाहर ले जाने की सलाह दी।

बताया जाता है कि महिला के परिवारजनों ने उसे 27 जुलाई की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमियां लेकर आये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका दासो देवी अपने घर के समीप स्थित बगान में काम कर रही थी। उसका पति काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं, जो वहीं बैठे थे।

अचानक महिला बाड़ी में हीं गिर गयी और फिर दोबारा नहीं उठी। परिजनों ने बताया कि मृतका की चार पुत्री एवं एक पुत्र है। असमय मौत हो जाने से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *