Advertisement

डीएवी तेनुघाट में छात्रों के बीच किया गया सफल टेस्ट का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अनूठी पहचान बनाने के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में 27 नवंबर को छात्रों का टेस्ट लिया गया।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के निर्देश पर विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक अमित कुमार एवं अंकित कुमार के निर्देशन में विद्यार्थियों की भाषायी क्षमता, विज्ञान एवं गणितीय क्रिया-कलाप का आकलन करने के लिए अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से युक्त कंप्यूटर लैब में सफल टेस्ट का सफलतापूर्वक आयोजन बीते 10 नवम्बर से प्रारंभ किया गया, जो आगामी 2 दिसंबर तक चलेगा।

जिसमें विद्यालय के छठीं एवं नौवीं कक्षा के छात्र-छात्रा सम्मिलित हैं।इस संबंध में डीएवी तेनुघाट की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने 27 नवंबर को जानकारी देते हुए बताया कि सफल टेस्ट के आयोजन से विद्यार्थियों के ज्ञान-विज्ञान में वृद्धि होगी और शिक्षा के क्षेत्र में नए-नए आयामों को बच्चे सीख सकेंगे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *