ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। अखिल भारतीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 2020 (एनटीए) द्वारा आयोजित परीक्षा में बोकारो विद्यालय से पढ़ रहे तेनुघाट के कुमार स्वप्निल ने 99.9023 प्रतिशत अंक लाकर सफलता का परचम लहराए है।
अपना परचम लहराने वाले छात्र स्वप्निल को सोशलिस्ट पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय मंत्री मृणाल कांति दे ने 7 अक्टूबर (October) को मिठाई खिलाकर, पेन देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मालूम हो कि कुमार स्वप्निल को ओबीसी में 175 वां स्थान एवं सामान्य कोटि में 1203 वां स्थान प्राप्त हुआ है। सम्मानित करने के बाद राष्ट्रीय मंत्री दे ने बताया कि कुमार स्वप्निल ने इस तरह सफलता प्राप्त कर न सिर्फ अपना, अपने परिवार का बल्कि हम सभी का मान सम्मान बढ़ाया है। आगे बताया कि हम सभी विश्वास करते हैं कि कुमार स्वप्निल और मेहनत कर आगे भी न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि राज्य और पूरे देश का नाम रोशन करेगा। वहीं कुमार स्वप्निल ने इसका श्रेय अपने शिक्षक गण, अभिभावक एवं बहन सलोनी को दिया। आगे बताया कि वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहता है। इस दौरान स्वप्निल के दादा जुदागीर शर्मा, पिता बैजनाथ शर्मा, माता रेखा शर्मा, बहन कुमारी सलोनी सहित जीवन सागर, मन्टू राम, नारायण हेम्ब्रम आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply