Advertisement

सिटी सेंटर में दो शब्द गांधी पर कार्यक्रम का सफल आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर चार सिटी सेंटर में 30 जनवरी को बोकारो स्टील ऑफिसर एसोसिएशन (रिटायर्ड) एवं ट्रू गांधीवादी के संयुक्त तत्वावधान में गांधीजी की पुण्यतिथि पर दो शब्द गांधी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर दर्जनों वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन, दर्शन एवं सिद्धांतों को याद करने एवं चिंतन करने की जरूरत बतायी।

कार्यक्रम में बोकारो एवं आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में गांधीवादी, सामाजिक कार्यकर्ता, रिटायर्ड अधिकारी, शिक्षक, छात्र एवं आम रहिवासियों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने गांधीजी के अहिंसा, सत्याग्रह, स्वदेशी, सर्वोदय, ग्राम स्वराज, समानता एवं सामाजिक न्याय जैसे मूल्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ हीं युवा पीढ़ी को इन आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में वक्ताओं ने सत्य-अहिंसा और पहले स्वयं में बदलाव लाने का उल्लेख करते हुए कहा कि आज के वैश्विक एवं सामाजिक संकटों के समाधान में महात्मा गांधी का विचार मार्गदर्शन कर सकता है। बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन रिटायर्ड अध्यक्ष अनूप कुमार चौबे ने देश के तमाम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को याद करते हुए महात्मा गांधी को उनमें सर्वोच्च नेता बताया। ट्रू गांधीवादी समूह के सदस्यों यथा नरेंद्र कुमार, रितेश कुमार चौबे व पंकज चौधरी ने इस आयोजन को गांधीजी के सच्चे अनुयायियों के बीच एकजुटता का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने कहा कि दुनिया भर में भारत को गांधी के देश के रूप में प्रतिष्ठित किया जाता है। आज महात्मा गांधी की स्वदेशी, कुटिर उद्योग, लघु उद्योग आदि के विचार को अपना कर हम पूरी दुनिया में अग्रणी और आर्थिक सम्पन्नता प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में उमाशंकर सिंह, सुबोध झा, रुपम अखौरी, शैलेश कुमार दुबे, ओमप्रकाश गुप्ता, संध्या मिश्रा, बीएम सिंह, जेके मल्लिक, पीपी साव, जगदीश पांडेय, तारा बाबू, प्रियांक अग्रवाल, विनेश कुमार नायक, प्रदीप कुमार, पूजा कुमारी, सोनी कुमारी, कुमार राकेश, सुजीत कुमार, वरुण, यश खान, सलीम अंसारी, रोहित प्रसाद, अमित कुमार, सत्येंद्र कुमार साहू, संतोष साहू, महावीर साहू भारती, उमेश कुमार, सुरभि कुमारी, अखौरी बी प्रसाद, शीतल कुमारी, आतिश चंद्र मिश्रा, नीतू कुमारी सहित अन्य शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *