Advertisement

किरीबुरु चिकित्सालय में 62 वर्षीय जीतू हांसदा का सफल नेत्र ऑपरेशन

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। सेल के किरीबुरु चिकित्सालय में इन दिनों जनसेवा को लेकर बढ़ चढ कर भागीदारी दिखाई जा रही है। चिकित्सालय के सीएमओ प्रभारी सह नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ नंदी जेराई द्वारा लंबे समय से नेत्र रोग से पीड़ित 62 वर्षीय जीतू हांसदा का सफल नेत्र ऑपरेशन किया गया है।

पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में हतनाबुरु (छोटानागरा) रहिवासी पीड़ित जीतू हांसदा दोनों आँखों में अति परिपक्व मोतियाबिंद से पीड़ित था। स्थिति यह थी कि आधा मीटर की दूरी में भी उंगली गिनने में वह असमर्थ था। उसे देखने में लंबे समय सें परेशानी हो रही थी। उसके आंखों के उक्त ऑपरेशन ने उसे नया जीवन प्रदान किया है तथा अब वह अंधेरे में भी उजाला सा महसूस कर रहा है।

बताया जाता है कि नेत्र रोग पीड़ित हांसदा उच्च रक्तचाप से भी ग्रस्त है। उसके ऑपरेशन से पहले रक्तचाप की दवा शुरू की गई और नियंत्रित किया गया। छोटानगरा क्षेत्र के ग्रामीणों ने तहे दिल से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ जेराई के प्रति आभार एवं कृतज्ञता जताई है। साथ ही रहिवासियों ने विश्वास जताया है कि असाध्य रोगों की भी चिकित्सा सरलता पूर्वक सेल किरीबुरु चिकित्सालय में की जा रही है। किरीबुरु के वरीय चिकित्सक सीएमओं डॉ पी आर रंजन सिंह ने 31 अक्टूबर को बताया कि यहां के चिकित्सकों द्वारा बेहतर से बेहतर चिकित्सा किए जाने के लिए सतत प्रयास जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *