Advertisement

कसमार में सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता व् लिटिल चैंप टूर्नामेंट संपन्न

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार स्थित गांधी मैदान में 64वीं सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता एवं लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट का 21 जून को भव्य आयोजन किया गया। इस प्रखंड स्तरीय आयोजन में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में अंडर-12 (बॉयज़) वर्ग में एसएस+2 हाई स्कूल कसमार विजेता रहा, जबकि यूएमएस कुड़को उपविजेता बना। अंडर-15 (बॉयज़) में एसएस + टू कसमार ने जीत हासिल की और यूएचएस रघुनाथपुर रनर-अप रहा। अंडर-17 (बॉयज़) मुकाबले में केएन +2 हाई स्कूल हरनाद ने बाजी मारी, जबकि जाड टांगरोना +2 हाई स्कूल दांतु उपविजेता रहा। वहीं अंडर-17 (9-मेन) वर्ग में जिएचएस कसमार बनाम यूएचएस टांगरोना के बीच रोमांचक मैच खेला गया।

समापन समारोह में प्रखंड प्रमुख कसमार मुख्य अतिथि रहीं। प्रमुख ने कहा कि खेल से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। इसलिए शिक्षा के साथ साथ खेल बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी बच्चों को खेल में मन लगाकर ध्यान देने की नसीहत दी। साथ ही पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि शिक्षा का स्तर को मजबूती दी जा सके।

विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य सह उपाध्यक्ष, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रतिमा दाम, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रंजीत कुमार यादव ने कहा कि खेल के महत्व को और शिक्षा के महत्व को बच्चों पर जागरूकता अभियान के तहत बताया जाएगा, ताकि बच्चे खेल और शिक्षा के माध्यम से प्रखंड में नाम रोशन कर सके। मौके पर बीआरपी फटीक महतो व अम्बुज कुमार, सीआरपी फलाहारी महतो एवं विजय कुमार की उपस्थिति रही। विजेता व उप विजेता टीमों को मुख्य अतिथि व् विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *