Advertisement

गांगजोरी के सुबोध ने लगातार 12 घंटे का परिक्रमा कर बनाया कीर्तिमान

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। इंसान यदि सच्चे भाव से श्रद्धापूर्वक यदि कुछ करने की ठान ले तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। कुछ इसी प्रकार का कारनामा देखते-देखते कर दिखाया है महज 18 साल के युवा सुबोध ने। उसने यज्ञ मंडप का लगातार 12 घंटा परिक्रमा कर कीर्तिमान स्थापित किया है।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के गांगजोरी गांव में स्थित हनुमान मंदिर में लगातार 12 घंटे तक यज्ञ स्थल का परिक्रमा कर स्थानीय रहिवासी युवा सुबोध कुमार ने कीर्तिमान स्थापित किया है। सुबोध के द्वारा किए गये निश्चल प्रभु भक्ति से प्रभावित होकर कथा वाचिका अनुराधा सरस्वती सहित यज्ञ समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र महतो, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक (एचएम) अशोक कुमार सहित पूरे गांव के रहिवासियों ने उसकी हिम्मत व प्रभु भक्ति की सराहना की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *