Advertisement

सुभाष चंद्र को पीएमश्री +2 उच्च विद्यालय कसमार में प्रोन्नत कर किया गया सम्मानित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पीएमश्री +2 उच्च विद्यालय कसमार के सहायक अध्यापक सुभाष चन्द्र ठाकुर के सहायक आचार्य पद पर चयन एवं उनके राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय कसमार में पदस्थापन पर पूरे विद्यालय परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है।

इसी कड़ी में 9 दिसंबर को विद्यालय के प्रार्थना सभा में प्राचार्य फारुक अंसारी, वरीय शिक्षक डॉ रणजीत कुमार झा एवं शंख सदन समन्वयक डॉ अवनीश कुमार झा के नेतृत्व में पूरे विद्यालय परिवार ने ठाकुर को भावपूर्वक सम्मानित किया। प्राचार्य अंसारी ने ठाकुर को बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताया। वरीय शिक्षक डॉ रणजीत झा ने उन्हें सर्वगुण संपन्न शिक्षक करार दिया और उनके मंगलमय भविष्य की कामना की।

शंख सदन समन्वयक डॉ अवनीश झा ने ठाकुर को कुशल शिक्षक एवं कर्तव्य परायण बताते हुए नई पीढ़ी को उनसे सबक लेने का आह्वान किया। ईको क्लब नोडल शिक्षक महाकांत झा एवं बाल संसद प्रधानमंत्री शिवम मुखर्जी ने भी ठाकुर की शिक्षण शैली एवं कुशल व्यवहार की प्रशंसा की।
इस अवसर पर ठाकुर ने विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए विद्यार्थियों से शत् प्रतिशत समर्पण के साथ प्रगति करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि त्याग, मेहनत और ईमानदारी ही जीवन को बहुमूल्य बनाते हैं।मौके पर वर्ग बारहवीं कला के नवंबर माह के शत् – प्रतिशत उपस्थिति धारक छात्र – छात्रा यथा प्रेम कुमार, लवली कुमारी, संजुका कुमारी, बजरंगी मुंडा, रविता कुमारी एवं ज्योति कुमारी को भी ठाकुर एवं डॉ झा ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *