Advertisement

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेनुघाट (Tenughat) कार्यालय में 3 मार्च को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा (Satish Chandra Jha) के अगुवाई में अपराधिक घटना को लेकर एक समीक्षा बैठक की गई। जिसमें लंबित मामले हत्या, डकैती, लूट, अपहरण आदि मामलों में संबंधित थाना प्रभारी एवं जांच पदाधिकारी को बैठक में बुलाया गया। जिसके लिए उन्हें बैठक में मामलों के निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उसमें किस तरह की आगे की कार्रवाई करना है यह बताया गया। आगे यह भी दिशा निर्देश दिया गया कि पूरे क्षेत्र में शांति बहाल को लेकर कार्रवाई करना है। ताकि पूरा बेरमो अनुमंडल में शांति का माहौल बना रहे।
बैठक में गोमियां पुलिस निरीक्षक सुजीत कुमार, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सिंह, बेरमो थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर शैलेष कुमार चौहान, गोमियां थाना प्रभारी आशीष खाखा, विनय कुमार सहित अनुमंडल के सभी पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *