Advertisement

अनुमंडल कार्यालय के कर्मचारी देवराज व् कुलेश्वर हुए सेवानिवृत्त

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट में कार्यरत दो कर्मचारी 31 मई को सेवानिवृत हो गये।

जानकारी के अनुसार अनुमंडल कार्यालय में अनुसेवक पद से देवराज पासवान एवं कुलेश्वर रविदास सेवा निवृत्त हुए। उन्होंने अपने जीवन के बीस साल की सेवा अनुमंडल कार्यालय को दिया। दोनों कर्मी वर्ष 2005 में सेवा में योगदान दिए थे।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि दोनों कर्मचारी ईमानदार और निष्ठावान थे। कहा कि इन्हें जो भी कार्य दिया जाता था, जवाबदेही के साथ पूर्ण करते थे। बीस वर्ष के कार्यकाल में बेदाग होकर सेवानिवृत होना बहुत बड़ी बात है। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने दोनों के स्वास्थ्य रहने और अब अपने परिवार के साथ सुखमय जिंदगी व्यतीत करने की कामना की। कार्यक्रम में कार्यालय के प्रधान सहायक, भूमि सुधार उप सामाहर्ता कार्यालय के प्रधान सहायक, अनुमंडल नाजीर सहित अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *