Advertisement

अपराध समीक्षा गोष्ठी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने दिए कई दिशा निर्देश

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में 11 अक्टूबर को अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अनुमंडल के विभिन्न थाना व् ओपी के प्रभारी गण उपस्थित थे।

बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह की अध्यक्षता में अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंह ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को पिछले माह दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने और कई मामलों का निष्पादन करने को लेकर साधुवाद दी। साथ ही बताया कि आने वाले समय में सबसे बड़ा मेला लललनियाँ में लगने वाला लूगुबुड़ू घंटाबड़ी धोरोमगाड़ महोत्सव है जो एक राष्ट्रीय महोत्सव भी है। जिला प्रशासन द्वारा उसकी तैयारी की जा रही है। उसमें काफी संख्या यथा लगभग लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

उसे लेकर दो दिन पुर्व जिला उपायुक्त और एसपी के द्वारा समीक्षा बैठक की गई है। इस सिलसिले में भी वार्ता हुई कि किस तरह से शांति व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने पिछले लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही पिछले माह में हुए अपराधिक घटनाओं को बारे में चर्चा करते हुए अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया।

गोष्ठी में क्षेत्र में शांति व्यवस्था व्यवस्था बनाये रखने और अपराधिक गतिविधि पर नज़र बनाए रखने की बात कही गई। गोष्ठी में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा गया कि सभी लंबित कांडों को शीघ्र निष्पादन तय समय में करें। बताया गया कि चोरी, छिनतई जैसे मामले को शीघ्र उद्भेदन करने पर जोर दे। बहुत से पेंडिंग कांडों का निष्पादन किया गया है और नये मामलों का समीक्षा किया जा रहा है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंह ने अनुमंडल अंतर्गत सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी को उनके कार्य के प्रति की गई मेहनत पर हौसला बढ़ाते हुए सराहना की और निष्ठा पूर्वक कार्य करने की सलाह दी। बैठक में गोमिया अंचल पुलिस निरीक्षक जीतेंद्र कुमार, बेरमो अंचल पुलिस निरीक्षक सह डीएसपी नवल किशोर सिंह, जरीडीह अंचल पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, बेरमो थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर रोहित कुमार, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव, आईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो, महिला थाना प्रभारी बेरमो सुमन कुमारी, गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार, नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, दुग्दा थाना प्रभारी मनीष कुमार, चंद्रपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, बोकारो झरिया ओपी प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह सहित कथारा ओपी, तेनुघाट ओपी, महुआटांड़, ललपनिया, चतरोचट्टी थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *