प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह थाना क्षेत्र में हो रहे वाहन चोरी मामले का बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ने खुलासा किया है।
एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह द्वारा 25 जनवरी को तेनुघाट स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को बताया गया कि नावाडीह थाना क्षेत्र में आए दिन अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने की घटना हो रही थी। उक्त अनुसंधान के क्रम में सूचना संकलन, गुप्तचर तैनात कर आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से चोरी कर भाग रहे कुछ संदिग्ध अपराध कर्मी का तस्वीर एवं वीडियो निकाला गया। जिसे गुप्तचर की मदद से उस व्यक्ति की पहचान कराया गया तथा पहचान के बाद नाम पता का सत्यापन किया गया।
एसडीपीओ ने बताया कि तकनीकी सूचना के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु छापामारी किया गया। छापामारी में उपलब्ध कई कांडों में चोरी गए मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बताया कि गिरफ्तार आरोपी धनबाद जिला के हद में हरिहरपुर (गोमो) थाना क्षेत्र के हरिहरपुर कोरकोट्टा रहिवासी रोहित राय है। उसके निशानदेही पर काला रंग का पैशन-प्रो रजिस्ट्रेशन नंबर JH09Z/5911 मोटरसाइकिल जिस पर रजिस्ट्रेशन अंकित नहीं, काला रंग का हीरो स्प्लेंडर रजिस्ट्रेशन नंबर JH09S/3349 पर रजिस्ट्रेशन अंकित नहीं जप्त किया गया।
छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के साथ पुलिस उपाधीक्षक सह पुलिस निरीक्षक बेरमो अंचल नवल किशोर सिंह, नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, चंद्रपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, बोकारो झरिया ओपी प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह, नवाडीह थाना के पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन, शमीम अंसारी, सुबोध कुमार, विवेक कुमार, पुलिस जवान बबलू कुमार महतो, सुनील कुमार मंडल, आकाश कुमार प्रजापति, रंजीत कुमार राणा, दिलीप कुमार ठाकुर सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।
![]()













Leave a Reply