ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया स्थित पिट्स मॉर्डन उच्च विद्यालय में कक्षा नौ की पूर्व छात्रा रही आरोही रानी से संबंधित मामलों पर अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा से अधिवक्ता संघ के महासचिव, जिला बनवा संघर्ष समिति के संयोजक ने मुलाकात कर अबतक की करवाई के संबंध में जानकारी ली।
अनुमंडल पदाधिकारी मछुवा ने बताया कि आगामी 19 अगस्त को अनुमंडल कार्यालय में स्कूल प्रबंधन और मृतक आरोही के परिजनों तथा पांच सदस्यों की टीम के वार्ता कराने का आश्वासन दिया गया है। संघ के महा सचिव वकील प्रसाद महतो एवं संतोष नायक ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के आग्रह पर धरना प्रदर्शन को तत्काल समाप्त करने की घोषणा की गई थी। मौके पर वकील प्रसाद महतो, संतोष नायक के अलावा आरोही के पिता संतोष श्रीवास्तव उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply