Advertisement

अनुमंडल पदाधिकारी ने किया विद्यालय व् आंगडबाड़ी केंद्र का निरिक्षण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो शैलेश कुमार ने नावाडीह प्रखंड के विभिन्न पंचायतो में दौरा कर विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने गड़बड़ियाँ पाये जाने पर विद्यालय के शिक्षक एवं आंगनबाड़ी सेविका को सख्त चेतावनी दिया। एसडीओ ने बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के नव प्राथमिक विद्यालय भेड़खुटवा, नव प्राथमिक विद्यालय मोचरो अंचल नावाडीह एवं अंगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरिक्षण किया।

जाँचोपरांत काफी गड़बड़ी पाई गई है। कई जगह पर रजिस्टर मे बच्चों की उपस्थिति काफी संख्या मे दिखाया गया है, जबकि भौतिक सत्यापन मे बच्चों की उपस्थिती काफी कम था।

कई विद्यालयो मे बिना दाल का खिचड़ी बनाया जा रहा था, जिसको देखकर अनुमंडल पदाधिकारी भड़क गए तथा वहीं अनुमंडल पदाधिकारी ने बच्चों के बीच कुछ पाठ पढ़ाया। उक्त बातों की जानकारी 13 जनवरी को अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *