Advertisement

अनुमंडल पदाधिकारी ने गणतंत्र दिवस पूर्व परेड रिहर्सल का किया निरीक्षण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में 24 जनवरी को रिहर्सल परेड किया गया।

जानकारी के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर अंतिम पूर्वाभ्यास का 24 जनवरी को निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने तिरंगे को सलामी दी। परेड में 8 प्लाटून शामिल हुए।

बताया जाता है कि उक्त परेड पूर्वाभ्यास में जवाहर नवोदय विद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल, कस्तूरबा गांधी पेटरवार, कस्तूरबा गांधी गोमियां एवं पुलिस बल द्वारा परेड अभ्यास किया गया। ज्ञात हो कि 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य समारोह की तैयारी जोर शोर से चल रही है।

इधर, गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तेनुघाट स्थित चिल्ड्रेन पार्क मैदान की रंगाई – पुताई कर आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि पूरे हर्षोल्लास के साथ 75वें गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का आज जायजा लिया है।

सभी प्लाटूनों ने निर्धारित समय पर कार्यक्रम को पूरा किया। मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी प्रवीण कुमार, ओपी प्रभारी आशीष कुमार, एसआई अनिल टुड्डू, बीरेंद्र प्रसाद, मुकेश कुमार, मुरारी कुमार सहित उपरोक्त विधालयों के प्रतिनिधि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *