ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट छठ घाट का 18 अक्टूबर को बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने निरीक्षण किया।
ज्ञात हो कि तेनुघाट स्थित छठ घाट सड़क की स्थिति अत्यधिक बारिश के वजह और ट्रेक्टर के आने जाने से खराब हो गया है। अनुमंडल पदाधिकारी मछुवा ने निरीक्षण के दौरान कहा कि छठ पूजा से पूर्व सभी छठ घाटों का सड़क मरम्मती का कार्य कराया जाएगा। सभी छठ पूजा समितियों से अपील है कि घाटों की साफ सफाई एवं उचित व्यवस्था पर ध्यान दें।
ताकि छठ व्रतियों को आने जाने में कोई परेशानी न हो। मौके पर गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो, तेनुघाट पंचायत के मुखिया पति संतोष श्रीवास्तव, स्थानीय रहिवासी शिव शंकर कुमार, नितिन कुमार, अधिवक्ता सुभाष कटरियार आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply