Advertisement

अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो ने की बीएलओ के साथ बैठक

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट के सभागार में 17 जनवरी को बैठक की गयी। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के ब्लॉक लेवल ऑफिसर (बीएलओ) उपस्थित थे।

बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मुकेश मछुवा की अध्यक्षता में आयों बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी बीएलओ तथा सुपरवाइजर के साथ मतदाता सूची को मिलान कर कैसे शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए बताया गया।

बैठक में एसडीओ मछुवा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) का प्रदर्शित तरीके से मतदाता सूची को मिलान किया जाएगा। कहा कि वैसे मतदाता को भी चिन्हित किया जायेगा जो दो राज्यों का मतदाता सूची में नाम दर्ज कराए हैं। अन्य राज्यों की मतदाता सूची से भी मिलान कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बेरमो अनुमंडल में 70 प्रतिशत पुनरीक्षण का कार्य हो चुका है, तीस प्रतिशत शेष लंबित कार्य को भी जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। मतदात सूची का मुख्य रूप से अनुपस्थित, मृत, स्थानांतरण और डुप्लीकेट मतदाताओं का मिलान करना है। मौके पर पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष महतो सहित सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं बीएलओ, सुपर वाइजर मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *