Advertisement

पीएमश्री कसमार में विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पीएमश्री +2 उच्च विद्यालय कसमार में जल संरक्षण पखवारा से सम्बन्धित पन्द्रह दिवसीय विविध प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य फारुक अंसारी, वरीय शिक्षक डॉ रणजीत कुमार झा, डॉ अवनीश कुमार झा एवं अन्य शिक्षकों द्वारा स्वर्ण पदक, रजत पदक एवं काँस्य पदक के साथ कलम देकर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में श्वेता कुमारी प्रथम, तन्मय मुखर्जी द्वितीय एवं प्रेम कुमार तृतीय, चित्रकला प्रतियोगिता में अनिल कुमार महतो प्रथम, श्वेता कुमारी द्वितीय तथा प्रेम कुमार व् सचिन कुमार साहू तृतीय, पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता में श्वेता कुमारी प्रथम, अनिकेत डे द्वितीय तथा अपर्णा कुमारी तृतीय, निबंध प्रतियोगिता में अपर्णा कुमारी प्रथम, सूरज हेम्ब्रम द्वितीय तथा अनिकेत डे तृतीय, भाषण प्रतियोगिता में अनिकेत डे प्रथम, तन्मय मुखर्जी द्वितीय व् अपर्णा कुमारी व् टेकलाल कुमार तृतीय, स्लोगन प्रतियोगिता में अपर्णा कुमारी प्रथम, श्वेता कुमारी द्वितीय व् अनिकेत डे, सोनाली कुमारी तथा सूर्यदेव डे तृतीय, कविता लेखन प्रतियोगिता में अपर्णा कुमारी प्रथम, श्वेता कुमारी द्वितीय तथा आलिया हसन तृतीय, मॉडल निर्माण प्रतियोगिता में अपर्णा कुमारी प्रथम, आलिया हसन द्वितीय एवं मोहित गोसाईं को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया।

यहां आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में महाकान्त झा, अशोक कुमार रजवार, धनंजय कुमार, कैलाश कुमार, सुमन कुमारी, सुजाता कुमारी, अमित कुमार, सुभय चक्रवर्ती, सुशीला कुमारी, खुर्शीद रजा, प्रशांत ओझा, जितेन्द्र कुमार, सीमा कुमारी, रिशु कुमार, नीलिमा बान सिंह, त्रिभुवन नाथ पांडेय, सुभाष ठाकुर, तुलसी कपरदर, रितेश कुमार महथा, नितेश कुमार प्रजापति, अजय कुमार दूबे, दिनेश कुमार महतो आदि शिक्षक/शिक्षकेतर कर्मचारी तथा सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *