रंजन वर्मा/कसमार (बोकार)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय टांगटोना में मैट्रिक परीक्षा 2025 का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।
बताया जाता है कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय टांगटोना के कुल 41 छात्र छात्रा परीक्षा में भाग लिया, जिसमें सभी बच्चों ने अपना परचम लहराया। विद्यालय के 30 छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 11 बच्चे ने द्वितीय श्रेणी से परीक्षा पास की है।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार महतो ने सभी सफल बच्चों को बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय के छात्र मनीष कुमार ने 89.40 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, सरोज कुमार महतो ने 89.20 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान लोकेश कुमार महतो ने 84.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
विद्यालय के शिक्षक सुबोध महतो, सदानंद प्रसाद वर्मा, तारकेश्वर प्रसाद, लालकिशोर महतो, सच्चिदानंद पांडेय, कपिलेश्वर महतो, अरुण विजय एक्का, देवधारी महतो, लक्ष्मण महतो, रथु महतो, शिक्षिका सरिता देवी, कुमारी तापोसी और कुनाल कुमार ने सभी सभी सफल छात्रों को उनके उज्वल भविष्य के साथ बधाई एवं शुभकामना दी है।
![]()













Leave a Reply