Advertisement

मॉडर्न पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी दे रहे हैं प्रथम टर्मिनल की परीक्षा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली में संचालित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बीते 19 अगस्त से छात्रों का फर्स्ट टर्मिनल एग्जाम जारी है। परीक्षा आगामी 25 अगस्त को समाप्त होगा।

मॉडर्न पब्लिक स्कूल अंगवाली के प्रिंसिपल आनंद मोदक ने 21 अगस्त को *जगत प्रहरी* को बताया कि विद्यालय नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के लगभग 200 छात्र-छात्रा परीक्षा में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं सहित वर्ग शिक्षक विभूति कुमार मंडल, चंचल जायसवाल, इमरान अहमद, रीना कुमारी, श्वेता कुमारी, स्नेहा आदि परीक्षा के दौरान हर वर्ग कक्ष में पैनी निगरानी रखे हुए है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *