Advertisement

डीएवी इस्पात स्कूल 8 के छात्रों ने 12वीं बोर्ड में रचा इतिहास

शत-प्रतिशत परिणाम के साथ विद्यालय का शानदार प्रदर्शन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल आठ बी के छात्र-छात्राओं ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय में पहली बार शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

शिक्षा के क्षेत्र में अल्प समय में ही यह विद्यालय एक नई पहचान बना चुका है। इस वर्ष के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम ने इसे और भी मजबूत किया है। जानकारी के अनुसार डीएवी इस्पात के विज्ञान संकाय में हरिओम पांडेय ने 90 प्रतिशत, शिवम कुमार सिंह ने 89 प्रतिशत और नीतीश कुमार ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वाणिज्य संकाय में अंकित कुमार सिंह ने 95 प्रतिशत, आसिया मुमताज ने 91 प्रतिशत और श्वेता कुमारी ने 89 प्रतिशत अंक अर्जित की है। जबकि, कला संकाय में यमुना हांसदा ने 93प्रतिशत, अंजली कुमारी ने 92 प्रतिशत और पायल कुमारी ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए।

इस विद्यालय से इस वर्ष कुल 172 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 70 प्रतिशत ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, वहीं शेष 30 प्रतिशत छात्रों ने भी 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सेल शिक्षा विभाग की चेयरमैन मीनू मिश्रा, विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय ने छात्रों को मिठाई खिलाकर व पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। शिक्षकों ने भी छात्रों की मेहनत और अनुशासन की सराहना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *