Advertisement

विद्यालय की विकट स्थिति को लेकर छात्रों ने विधायक से की शिकायत

विधायक के पहल पर डीइओ व थाना प्रभारी पहुंचे विद्यालय परिसर

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उच्च विद्यालय के तीन दर्जन छात्र-छात्राएं 25 जुलाई को पूर्वाह्न शिकायत लेकर बेरमो विधायक आवास पहुंचे। छात्रों ने विधायक से उक्त विद्यालय के एक शिक्षक के गतिविधियों की शिकायत की।

जानकारी के अनुसार छात्रों की शिकायत को लेकर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया। विधायक के सूचना पर जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा पेटरवार थाना प्रभारी को विद्यालय पहुंचना पड़ा।यहां आकर दोनो अधिकारी वस्तुस्थिति से अवगत हुए। विद्यालय में शौचालय एवं पानी की विकट संकट को भी देखा गया।

इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक जयदेव नाथ ने पूछे जाने पर बताया कि विद्यालय में कुछ लोग अपनी मनमानी करते और गड़बड़ियां उत्पन करते है। इसकी उच्च स्तरीय जांच जरूरी है। उक्त शिक्षक से पूछताछ के दौरान स्थानीय पंचायत के मुखिया सहित कई ग्रामीण भी थे।बताते हैं कि, इस मामले को लेकर बहुत जल्द एक आपात बैठक विद्यालय में आयोजित की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *