Advertisement

संविधान दिवस पर छात्रों व् शिक्षकों ने लिया संकल्प

पंचायत प्रतिनिधियों ने भी संविधान की गरिमा को बचाए रखने का लिया शपथ

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भारतीय संविधान दिवस पर 26 नवंबर को पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से संविधान के तहत हरेक कार्य करने की संकल्प को दुहराया।

मालूम हो 26 नवंबर 1949 को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान की रचना किया था। विद्यार्थियों के साथ प्रधानाध्यापक राधेकृष्ण रजवार, एलडी मुंडा, शैलेश कुमार खन्ना, गौरीनाथ कपरदार आदि भी शपथ ग्रहण में शामिल थे।

दूसरी ओर स्थानीय पंचायत सचिवालय में भी संविधान की गरिमा को बचाए रखने का शपथ प्रतिनिधियों ने लिया। यहां रोजगार सेवक वीरेंद्र कुमार महतो, गौरीनाथ, अजीत रविदास, आले नबी अंसारी, विदेशी रजवार, सुरेश रविदास, रियाज अहमद, संजय कपरदार, गौरव कपरदार, बैजनाथ नायक आदि थे।

चलकरी उत्तरी पंचायत सचिवालय में लिए गये शपथ में ग्राम प्रधान निशा देवी, पंसस भरतलाल प्रसाद, रोजगार सेवक रंजित कुमार, पूर्व पंसस अकलेश्वर ठाकुर सहित कई वार्ड सदस्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *