ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड़ सरकार (Jharkhand Government) द्वारा बनाये गए नियोजन नीति को झारखंड हाई कोर्ट द्वारा रद्द किए जाने के विरोध में 19 दिसंबर को छात्र नौजवान मोर्चा के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में छात्र – छात्राओं के द्वारा गिरिडीह शहर के झंडा मैदान से एक रैली निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में छात्र शामिल हुए।
यह रैली झंडा मैदान से होकर शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस टावर चौक पहुंची। इस दौरान यहाँ झारखंड सरकार का पुतला फूंका गया। इस मौके पर काफी संख्या में छात्र शामिल हुए और हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।

छात्रों ने सरकार से जल्द से जल्द फिर से नियोजन नीति में सुधार कर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की गयी। कहा गया कि अगर एक माह के अंदर नियोजन नीति में सुधार नहीं किया गया तो छात्रों के द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध – प्रदर्शन किया जाएगा।
![]()












Leave a Reply